Friday, October 9, 2026
Home Crime दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम; ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम; ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की राजधानी दिल्ली में आतंक फैलाने की एक बहुत ही खतरनाक साज़िश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली के चार ऐसे संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे कुख्यात ISI हैंडलर शहज़ाद भट्टी के सीधे इशारे पर दिल्ली में एक बड़ा आतंकी हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह (23 साल), गुरजंत सिंह (22 साल), साजन सिंह (28 साल) और गगनप्रीत (24 साल) के तौर पर हुई है। इनमें से तीन आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि एक को देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल सेल ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए इन चारों आरोपियों के पास से खतरनाक हथियार और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से दो विदेश में बनी मॉडर्न पिस्टल, नौ ज़िंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं। इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए इन मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here