Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा में सुरक्षाबलोंन ने 2 आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके पास से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया। अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर्स में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी। संदिग्धों के बॉर्डर क्रॉस करने के दौरान सेना ने फायरिंग की, हालांकि दूसरी तरफ से गोलीबारी नहीं हुई।

Advertisements

सेना के अधिकारियों ने बताया कि अखनूर के बट्टल सेक्टर में 3 से 4 घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना ने डेढ़ बजे गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here