Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur श्रावण मास हरियाली तीज का प्रतीक है: नीलम ललित

श्रावण मास हरियाली तीज का प्रतीक है: नीलम ललित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाली तीज के शुभ अवसर पर श्री गोपाल मन्दिर जालन्धर रोड पर मन्दिर महिला विंग की अध्यक्ष नीलम ललित की अध्यक्षता में तीज का त्योहर बड़ी धूमधाम से मनाया गया तथा संकीर्तन मंडली की ओर से संकीर्तन भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान नीलम ललित ने कहा कि तीज का त्योहार महिलाओं के लिये विशेष होता है और इसमें एकता, सद्भाव, सामाजिक कार्यों व भारतीय संस्कृति को बढ़ाने का मौका मिलता है। ललित ने कहा कि श्रावण मास हरियाली का प्रतीक है। इसलिये स्त्रियां सोलह शिंगार करती हैं व हरी-हरी चूड़ियां पहनती हैं। मन्दिर की उपाध्यक्ष नेहा ललित ने बताया कि इस दिन ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को झूला भी धारण करवाया जाता है व वृंदावन में यह पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है।

Advertisements

मन्दिर के पूजारी पंडित सतीश मिश्रा ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व सुहागन औरते अपने पति की लम्बी आयु के लिये मनाती है और इस पर्व में स्त्रियां भगवान गौरी शंकर जी की पूजा करती हैं और इसी दिन गौरी माता जी को भगवान शंकर मिले थे और इस दिन सावन का शुक्ल पक्ष तृतीय था। इसलिये स्त्रियां गौरी माता और भगवान शंकर की पूजा करती हैं। संकीर्तन उपरांत मन्दिर में आरती की गई व प्रशाद रूपी लंगर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर नेहा ललित, दीपिका ललित, कमलेश नैय्यर, नीलम खन्ना, सीमा शुकला, दर्शना ललित, मनीषा सरदाना, सूषमा कपूर, दीपा कपूर, कंचन, मीनू शर्मा, सीमा भल्ला, पिंकी, परवीन डोगरा, ममता नैय्यर, सुनीता चोपड़ा, आशा ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here