
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में होशियारपुर में हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, युवा प्रभारी राष्ट्रीय प्रधान बंटी जोगी, पंजाब प्रभारी राजन राणा विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर कमलेश भारद्वाज ने जसवीर सिंह उर्फ काका गुज्जर को सिरोपा पहनाकर शिवसेना समाजवादी पार्टी में शामिल किया और उन्हें होशियारपुर का जिला प्रधान नियुक्त किया।

इस अवसर पर काका गुज्जर ने कहा है कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसको मैं पूरे तन-मन से निभाऊँगा और पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करूँगा। इस अवसर पर जावेद खान और बंटी जोगी ने कहा है कि पार्टी की मजबूती के लिए जल्द ही होशियारपुर जिले में और भी नियुक्तियां की जाएगी और होशियारपुर शहर में जल्द ही एक भगवा रैली निकाली जायेगी। इस अवसर पर विनोद वर्मा, जॉनी, दीपक शर्मा, राजकुमार, राजू, बिंदर, बॉबी, राजिन्द्र सिंह, सागर, जसपाल, राणू, सोमा, अजयपाल आदि उपस्थित थे।












