Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में 1 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई...

आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में 1 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई कृमि मुक्ति दवाई

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। 9 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के उपलक्ष पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी द्वारा एक वर्ष से 5 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति दवाई पिलाई गई। वहीं, साथ में आशा वर्कर पूनम कुमारी ने पूरा पूरा सहयोग दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चों के माता-पिता को बताया कि बच्चों के पेट में छोटे-छोटे कीड़े पनपते हैं।

Advertisements

जिस कारण बच्चों में पेट दर्द चिड़चिड़ापन और खून की कमी हो सकती है। अगर इनको समय समय पर पेट के कीड़ों की दवाई नहीं दी जाए तो बच्चों की सेहत पर फर्क पड़ता है। इसीलिए यह दवाई 1 से 5 वर्ष के बच्चों को दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here