Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम: डा....

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम: डा. मनमोहन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की होशियारपुर इकाई की टीम की मीटिंग हुई। जिसमें पंजाब सेक्रेटरी डा. मनमोहन विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश मे शेख हसीना के द्वारा त्यागपत्र देकर भारत में शरण ले ली गई है।उन्होंने कहा कि इसके कारण भारत पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में 19000 हिन्दू हैं जिनमें 9000 विद्यार्थी हैं। डॉक्टर मनमोहन ने कहा कि बांग्लादेश में उपद्रवी हिन्दुओं के घरों दुकानों को जला रहे हैं, उनका कत्लेआम कर रहे हैं और हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि सरकार के द्वारा ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वहां पर हिन्दुओं की रक्षा की जा सके। फिर उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द वहाँ बसे हिंदुओं को भारत में पलायन कराया जाए। क्योंकि अब वहां पर रहना हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं है। मौके पर आईटी सेल जिलाध्यक्ष डॉ॰ अनिल भारद्वाज, लीगल सेल जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुनील पाराशर, जिला उपप्रधान संजय ठाकुर ,सिटी प्रधान साहिल गोयल , यूथ प्रधान मणि , मोहल्ला मॉडल टऊन प्रधान नरेन्द्र वर्मा, मोहल्ला बहादुरपुर प्रधान श्रवण मिस्त्री , मोहल्ला भवानी नगर प्रधान अजय शर्मा , विकास जैन आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here