Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh तीन नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स रद्द होना पंजाब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: अरविंद खन्ना

तीन नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स रद्द होना पंजाब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: अरविंद खन्ना

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब से तीन नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स को वापस लिया जाना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आज यहां जारी एक बयान में खन्ना ने कहा कि आप सरकार 3264 करोड़ की परियोजना के लिए पंजाब में जमीन उपलब्ध कराने में बुरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति इस हद तक खराब हो चुकी है कि ठेकेदारों के काम करने से इनकार करने के कारण पंजाब में राजमार्ग परियोजनाओं को रोकना सरकार की बड़ी विफलता है। इससे पता चलता है कि यह सरकार राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाजी या विज्ञापन से पंजाब रंगला नहीं बन सकता, बल्कि इसके लिए एक व्यापक योजना बनाने की जरूरत है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यदि ये सड़क परियोजनाएं संचालित होतीं तो राज्य को बड़ा आर्थिक और व्यावसायिक लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एस.सी. बच्चों के लिए 250 करोड़ रुपये के वजीफे का मामला भी हाशिए पर है, इससे साफ है कि इसकी मंशा में खोट है। खन्ना ने कहा कि माननीय सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें न तो सरकार चलाने का कोई अनुभव है और न ही राज्य के विकास के प्रति उनके मन में कोई गंभीरता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में इस सरकार से निक्क्मी कोई सरकार नहीं हो सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here