
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन बाद भी विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित सभी न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग की है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का घेराव कर लिया है।

जानकारी मुताबक प्रदर्शनकारियों में अधिकतर छात्र शामिल हैं, उन्होंने बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया है और चीफ जस्टिस के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।












