Tuesday, October 13, 2026
Home Latest इमान खलीफ ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, ‘जेंडर’ को लेकर किया जा...

इमान खलीफ ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, ‘जेंडर’ को लेकर किया जा रहा था ट्रोल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफ ने महिला 66 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इमान ने चीन की यांग लियू के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। इमान खलीफ ने फाइनल में भी एकतरफा जीत हासिल की। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल में इमान ने चीन की यांग लियू को 5-0 से हराया। 

Advertisements

इमान खलीफ गोल्ड मेडल जीतने वाली अल्जीरिया की पहली महिला बॉक्सर हैं। उनके अलावा केवल होसीन सोलटानी ने पुरुष कैटेगरी में अल्जीरिया के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पूरे ओलंपिक के दौरान उन्हें पुरुष बताकर जमकर ट्रोल किया गया। खलीफ ने जीत के बाद हवा में पंच मारा और अल्जीरिया के झंडे के साथ विक्ट्री लैप लगाते हुए सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here