
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पश्चिम बंगाल में हिंदू महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि हमीरपुर के पांचो मंडल में महिला मोर्चा की बहनों ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर मोमिता के बहुत ही दुखद घटना बलात्कार के बाद निर्मम हत्या करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पुरे देश और प्रदेशों में मौन जुलूस निकाला।

एवम् पश्चिमी बंगाल सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू की जाए। महिला मोर्चा जिला हमीरपुर ने मंडल स्तर पर-काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। अर्चना चौहान ने कहा कि कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने राज्य में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और न्याय की मांग की।












