Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal ब्रेकिंग: कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी शोरूम टिक्कर में 76.29 लाख का गबन, मामला...

ब्रेकिंग: कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी शोरूम टिक्कर में 76.29 लाख का गबन, मामला दर्ज, छानबीन शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपुोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर के टिक्कर में स्थित कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी शोरूम टिक्कर में कर्मचारियों द्वारा कथित मिलीभगत करके 76.29 लाख रुपयों का गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार मैसर्ज कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड कार्यालय एफ-14 कम्पीटेंट हाउस मिडल सर्कल कनोट प्लेस न्यू दिल्ली के पक्ष पर कंपनी के सीओओ कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी शोरूम टिक्कर अनिरुद्ध गुप्ता ने पुलिस में शिकायत पत्र दर्ज करवाया है। शिकायत पत्र के अनुसार कंपनी के टिक्कर स्थित शोरूम कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मचारियों द्वारा आपसी मिलीभगत से रिकॉर्ड में झूठे इंदराज करके 76.29 लाख रुपयों का ग़बन कर इस राशि का उपभोग करने का आरोप लगाया है।

एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर के अनुसार अभियोग सँख्या 165/20 दिनाँक 17/08/2020 अन्तर्गत्त धारा 406, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी के तहत थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here