
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट ध्रुव नारंग। रोपड़ जिले की मेधावी हॉकी खिलाड़ी वेदांगी व्यास ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए ‘खेलो इंडिया प्रतियोगिता’ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया 1 जुलाई से 8 जुलाई 2024 के मध्य खेलो इंडिया द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश के झांसी में दूसरे ‘हॉकी इंडिया जूनियर वुमन नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2024’ में भाग लिया, जिसमें वेदांगी व्यास ने चंडीगढ़ महिला हॉकी टीम की ओर से भाग लिया ।
इस मैच में दिल्ली की हॉकी टीम को 4 -0 हराकर ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा किया । इस मैच में वेदांगी व्यास ने एक गोल भी दागा तथा वर्ष 2024 में लगातार यह दूसरा राष्ट्रीय स्तर का मेडल प्राप्त किया। वेदांगी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी हेड कोच मनदीप कौर को दिया जिनकी कोचिंग व मार्गदर्शन की बदोलत वह ग्राउंड में सफलता प्राप्त कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत रोपड़ जिले की हॉकी कोच हरविंदर कौर के प्रयासों से वेदांगी व्यास को 15 अगस्त के मौके पर ‘जय किशन सिंह रौडी (डिप्टी स्पीकर-विधान सभा पंजाब) तथा रूपनगर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।













