Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh सुरिंदर सिंह बने पंजाब मंडी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष

सुरिंदर सिंह बने पंजाब मंडी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब मंडी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के 18 साल बाद हुए चुनाव में सुरिंदर सिंह ग्रुप ने क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इस ग्रुप का हर उम्मीदवार विरोधी उम्मीदवारों से अच्छे वोटों के अंतर से जीता है। पंजाब मंडी बोर्ड में हुए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। जिसमें सुरिंदर सिंह ग्रुप से सुरिंदर सिंह ने अध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह ने उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार ने महासचिव, हरीश प्रसाद ने प्रेस सचिव और भूपिंदर सिंह ने कैशियर पद पर जीत हासिल की।

Advertisements

वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। इसमें मुख्य कार्यालय, जिला मंडी दफ्तर, कार्यकारी इंजीनियरज़ और उपमंडल दफ्तरों के कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। देर शाम नतीजे घोषित होने के बाद सभी ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डाला और लड्डूओं से सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here