
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है। गृह मंत्री ने बताया कि इन जिलों को नाम जंस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण को देखते हुए, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नए जिले जंस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग होंगे।

हर कोने पर शासन को मजबूत करके लोगों को उनके दरवाजे तक लाभ पहुंचाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए हर संभव अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। इसके बाद लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया। फिलहाल लद्दाख में दो ही जिले थे। एक कारगिल और दूसरा लेह। वहीं नए जिलों के साथ कुल संख्या सात हो जाएगी।











