Wednesday, October 28, 2026
Home Jammu & Kashmir कुपवाड़ा में तीन आतंकी ढेर, राजौरी में भी मुठभेड़ जारी

कुपवाड़ा में तीन आतंकी ढेर, राजौरी में भी मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। कुपवाड़ा में दो विभिन्न मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सुरक्षाबलों ने माछिल में दो और तंगधार में एक आतंकी के मार गिराया है। कुपवाड़ा में अभी भीन मुठभेड़ जारी है। वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here