Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल अज्जोवाल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का खेल दिवस...

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का खेल दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर की अध्यक्षता में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लेक्चरर शरणदीप कौर, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, कुलविंदर कौर, सुकृति कश्यप, अंजू सिंह तथा हरमीत कौर ने विशेष तौर पर उपस्थित हो कर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर लेक्चरर शरणदीप कौर ने कहा कि मेजर ध्यान चंद 16 साल की उम्र में पंजाब रेजीमेंट में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए। इसके बाद उन्होंने और भी अच्छे तरीके से हॉकी को खेलना शुरू किया। उनके कोच ने उनके खेल को देखते हुए भविष्यवाणी की थी कि एक दिन यह खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करेगा। 1926 में न्यूजीलैंड में होने वाले टूर्नामेंट में उनको  चुना गया।

Advertisements

जहां एक मैच के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने 20 गोल कर दिए। जिसमें 10 गोल तो अकेले मेजर ध्यान चंद ने ही किए थे। इस टूर्नामेंट के दौरान 192 गोल हुए जिनमें से 100 अकेले मेजर ध्यानचंद ने किए थे। मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया। हिटलर भी ध्यान चंद के खेल से बहुत प्रभावित हुआ। वह उनसे जल्दी मिलना चाहता था। भारतीय टीम को सम्मान देने के लिए वह मंच पर पहुंचा तो हिटलर ने उन्हें मेडल पहनाया तथा उन्हें जर्मन आने का न्योता दिया। जिस पर मेजर ध्यानचंद ने कहा कि भारत मेरा देश है वह मेरी मातृभूमि है तथा मैं हमेशा भारत के लिए ही खेलूंगा। हॉकी के जादूगर की बात सुनकर हिटलर बहुत प्रभावित हुआ। इस मौके पर बच्चों ने मेजर ध्यानचंद के खेल को याद करते हुए कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का प्रण लेते हुए कहा कि हॉकी के क्षेत्र में भारत फिर से अपने स्वर्णिम काल की ओर अगरसर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here