
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई में बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Advertisements













