Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिंपा ने वार्ड नं. 3 के विक्रांत इन्क्लेव में पार्क निर्माण कार्य...

मंत्री जिंपा ने वार्ड नं. 3 के विक्रांत इन्क्लेव में पार्क निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर 3 के विक्रांत इन्क्लेव में पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस पार्क का निर्माण करीब 17 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पार्कों का निर्माण न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए भी आवश्यक है।  

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विक्रांत इन्क्लेव के निवासियों को अब एक सुंदर और हरा-भरा पार्क मिलेगा, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सभी नागरिकों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पार्क में आधुनिक सुविधाएं जैसे वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, और बच्चों के खेलने के लिए विशेष स्थान का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार के विकास कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे और लोगों को बेहतर जीवनशैली प्राप्त होगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। शहर के अन्य हिस्सों में भी पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का निर्माण और मरम्मत किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कि वे पार्क और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और देखभाल में सहयोग करें। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, कृष्ण सैनी, सुरिंदर शर्मा, रजिंदर सैनी, हरजीत सिंह, विजय कुमार, कश्मीरा सिंह, कुलविंदर हुंदल, सुनील कुमार, शिवम, शिवम मेहता व अन्य इलाका निवासी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here