Friday, October 23, 2026
Home Latest शॉर्ट सर्किट के जरिए ट्रेन को ब्लास्ट करने की कोशिश! टला हादसा

शॉर्ट सर्किट के जरिए ट्रेन को ब्लास्ट करने की कोशिश! टला हादसा

यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस के ओएचई वायर से टकराने के बाद जोरदार ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। ट्रेन उमरताली स्टेशन के आगे निकलते ही ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। ट्रेन टकराने के बाद धमाके के साथ लाइन में फॉल्ट आ गई थी। रेलवे ने इस मामले में साजिश की आशंका जताई है। इस घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत के रुट बदल दिया गया।

Advertisements

इसके साथ ही करीब दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए थे। रेलवे ने दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था। अब इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से गहरी साजिश के संकेत दिए गए हैं। रेलवे को आशंका जताई है कि यूपी के हरदोई में ट्रेन को बिजली शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन जिस बिजली खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here