Tuesday, October 13, 2026
Home Latest कांग्रस की सोच किसानों को भी मिले अच्छा जीवन: वरिंदर बाजवा

कांग्रस की सोच किसानों को भी मिले अच्छा जीवन: वरिंदर बाजवा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गत दिनों हल्का शाम चौरासी में विधायक पवन आदीया की अगुवाई में लोकसभा हल्का होशियारपुर से कांग्रेस उम्मीदवार डा. राज कुमार चब्बेवाल के पक्ष में बैठकों के दौर चलाए गए। इन बैठकों में पूर्व राज्य सभा सदस्य वरिंदर सिंह बाजवा ने भी भाग लिया तथा डा. राज के पक्ष में वोटें डालने के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान बाजवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली तथा हर वर्ग के हितों को मुख्य रखने वाली पार्टी है। हमारी किरसानी को वापिस सुरजीत करने के लिए कांग्रेस की सरकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह जी की अगुवाई में कर्जा माफी की जो लहर शुरू की है उसने किसान व जमींदारों को बड़ी राहत दी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब की सांझी हालत अकाली भाजपा सरकार ने हिला कर रख दी तथा इसके बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना वादा निभाते हुए पड़ावबंधी तरीके के साथ कर्जे माफ करने शुरू किए तथा अब तक लगभग ६ लाख किसानों को लाभ मिला है। इसके अलावा भूमिहीण मजदूरों के भी कर्जे माफ हो रहे हैं। आने वाले समय में सारे किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार वाले और राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, राज्यस्थान आदि में भी सरकार बनते ही किसानों को कर्जों से राहत दी थी। किसानी को और भी बेहतर काम बनाने के लिए तथा किसानों का आर्थिक स्तर उठाने के लिए कांग्रेस ने विभिन्न किसान बजट की घोषणा की है जिसके साथ किसानी को वापिस जीवित करने के लिए एक मील पत्थर साबित होगा।

श्री बाजवा ने डा. राज कुमार के लिए वोटरों को लामबंद करते हुए कहा कि डा. राज एक सूझवान तथा मेहनती नेता हैं जो अपने हल्के के लिए काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यह समय है कि हम ऐसे झूझारू नेता को अपने हल्के से चुन कर संसद में भेजें ताकि हमारे शहर की आवाज़ केन्द्र में गूंजे। इस मौके पर डा. राज ने श्री बाजवा व पवन आदिया का धन्यवाद करतेहुए लोगों को आश्वासन दिया कि वह हल्के की तरक्की तथा विकास में जी-जान के साथ काम कर होशियारपुर का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here