
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डा. राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस उम्मीदवार लोकसभा हल्का होशियारपुर ने अपने विधायकी हल्के चब्बेवाल के गांव मुख्लियाना में एक जनसभा का आयोजन किया। चुनावी बैठक में उन्होंने बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों को संबोधित करते हुए डा. राज ने कहा कि चब्बेवाल हल्के के लोगों ने जो मान उन्हें बख्शा है उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। मुझे हल्के की जनता ने अथाह स्नेह, प्यार तथा सम्मान दिया है तथा मेले लिए इस हल्के के साथ खास लगाव है।

उन्होंने कहा कि आज मेरा नाम चब्बेवाल के नाम से जाना जाता है तथा इस बात पर मुझे गर्व है। डा. राज ने चब्बेवाल निवासियों का धन्यवाद किया कि उन्होंने मेरे सिर पर विधायक का ताज सजाया तता अब उन्हें यकीन हो गया है कि चब्बेवालिये अपने दास को एम.पी. का तमगा भी लगाएंगे। डा. राज कुमार ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दो सालों में चब्बेवाल हल्के के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है तथा आगे भी इस हल्के के विकास के लिए कार्यरत रहूंगा। चब्बेाल के लिए सरकारी कालेज, परसोवाल चोअ काजवे के स्थान पर पुल, 30 ट्यूबवैल, मंडियों के नवीनीकरण के लिए फंड तथा 61 करोड़ रुपये सडक़ों के लिए मंजूर करवाए। इनमें से कुछ प्रोजैक्ट पूरे हो गए हैं तथा कुछ का काम चल रहा है।
जेजों-मैली रोड को 18 फिट चौड़ा करना भी एक अहम कदम रहा है। डा. राज ने अपनी उपलब्धियों बारे जानकारी देते हुए अपनी जनता तथा साथियों का धन्यवाद किया, जिनके साथ तथा प्रेरणा से यह सारे कार्य संभव हो सके हैं। इस दौरान जनसभा में उपस्थित जनसमूह ने उन्हें जीत के लिए पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए आश्वस्त किया। इस अवसर पर डा. राज कुमार की चुनाव मुहिम को तेजी प्रदान करने के लिए जिला महिला कांग्रेस प्रधान तरनजीत कौर सेठी, महासचिव मैडम सोनिया, जिला परिषद सदस्य कुलवीर कौर तथा बड़ी संख्या में ब्लाक समिति सदस्यों एवं पंचायत मैंबरों आदि ने शिरकत की। डा. राज के हक में अधिक से अधिक मतदान करवाने का हरेक ने संकल्प लिया।












