
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ट्रक डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर महलोरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की मृतकों की पहचान भगवाह भाटा के अफजल हाजम के बेटे मोहम्मद आसिफ और डोडा के सैखवान के निवासी अमीर अहमद के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।












