Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal आंगनबाड़ी केंद्र में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” शिविर का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” शिविर का आयोजन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आज पोषण माह के अंतर्गत जिला हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 के आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र के पर्यवेक्षक अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान, वार्ड सदस्य विनय कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता डोगरा, सहायिका कृष्णा कुमारी और बच्चों की माताएं, दादियां इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisements

पर्यवेक्षक अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में लोगों को जागरूक किया और एक बेटी का जन्म दिवस भी मनाया तथा उसे सम्मानित भी किया गया। वही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता डोगरा ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मुख्य उद्देश्य न केवल कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है, अपितु बेटियों की रक्षा भी इसकी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here