
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों और युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला हॉकी संघ जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तरासने का काम कर रहा है। संघ द्वारा जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, इसकी चमक फिर से दुनिया में दिखनी लगी है। ओलम्पिक गेम में लगातार दो बार मैडल जीतकर और हाल ही में एशिया कप में विजेता बन के भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।

नरेंद्र अत्री ने कहा कि द्रोणाचार्य अवार्डी रमेश पठानिया के नेतृत्व में हॉकी जिला व प्रदेश स्तर पर भी फिर से पुरानी लय में लौटने लगी है। नरेन्द्र अत्री ने आशा व्यक्त की , की आने वाले समय में खेल मैदानमें हॉकी खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी। इस से पहले प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री के महिला वर्ग के फाइनल मैच में पहुंचने पर जिला हॉकी संघ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने स्वाहल की टीम को 4-0 से पराजित किया।











