
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार में अलग-अलग ठिकानों पर एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस दौरान एनआईए की टीम जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर में भी छापेमारी कर रही है। जानकारी मुताबक मनोरमा देवी के घर पर एसबीआई ने बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है। टीम द्वारा मनोरमा से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी मुताबक एनआईए की टीम नक्सली कनेक्शन को लेकर मनोरमा देवी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि नक्सल गतिविधियों में शामिल आरोपियों के लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। हाल में ही औरंगाबाद जिला में नक्सल गतिविधियों से संबंधित कई इनपुट्स मिले थे। फिलहाल पूछताछ जारी है।












