Saturday, October 24, 2026
Home Latest NIT पटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, छात्रों ने लगाया...

NIT पटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, छात्रों ने लगाया धरना

पटना (द स्टैलर न्यूज़)। पटना से एक मामला सामने आया है। जहां आंध्र प्रदेश की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्रा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने मृतका की पहचान पल्लवी के रूप में की है। इस घटना को लेकर छात्र कैंपस में जमकर कर हंगामा कर रहे हैं। छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना भी दे रहे हैं। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जानी चाहिए।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है।  इस बीच पल्लवी के दोस्तों ने जो पुलिस को बयान दिया है उसके मुताबिक पल्लवी शुक्रवार को उनके साथ थी और खुश थी। वो ऐसा करेगी इसकी किसी को अंदाजा तक नहीं था। ऐसे में पल्लवी ने ऐसा क्यों किया ये एक बड़ा सवाल है। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि पल्लवी बेहद खुशमिजाज लड़की थी। कैंपस में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिसबल की तैनाती भी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here