
जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के चसाना इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध इलाके के पास पहुंचे तो छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रियासी पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने पर दोपहर करीब 1 बजे एक ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षाबलों की घेरेबंदी में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।











