Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur जूडो में राष्ट्रीय ब्राउंज़ मैडल विजेता कशिश अरोड़ा का क्षत्रिय करणी सेना...

जूडो में राष्ट्रीय ब्राउंज़ मैडल विजेता कशिश अरोड़ा का क्षत्रिय करणी सेना ने किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पहले स्टेट स्तरीय जूडो मुकाबले में गोल्ड और फिर कोलकत्ता में हुई राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में ब्राउंज़ मैडल लाकर जिला व पंजाब का नाम रोशन करने वाली होशियारपुर की बेटी कशिश अरोड़ा का क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्की ठाकुर व उनके साथियों ने कशिश को सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेंट की।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कशिश के पिता योगेश अरोड़ा व माता पूनम अरोड़ा को भी बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां हमारी शान हैं और जब बेटियां किसी मुकाम को हासिल करती हैं तो सीना और भी चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि कशिश ने बहुत कम समय में इतना बड़ा मुकाम हासिल करके खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्री ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कशिश आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल से और भी बड़े मुकाम हासिल करके हम सभी को गौरवांवित करेगी। इस अवसर पर कशिश ने बताया कि उसने जूडो यूनियन नैशनल कैटागिरी में -70 भार वर्ग में खेलते हुए ब्राउंज़ मैडल जीतने में सफलता हासिल की तथा उसका लक्ष्य है कि वह राष्ट्र एवं विश्व स्तर पर गोल्ड लाकर होशियारपुर, पंजाब व होशियारपुर का नाम रोशन करे। इस अवसर पर रमनजीत रम्मी, राकेश चावला, कुलबीर सिंह बावा एवं विनोद चड्ढा ने भी कशिश व उसके परिवार को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here