
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहु-रंग कला मंच होशियारपुर की ओर से माई भारत होशियारपुर ज़िला यूथ अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ स्थानीय मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस, कविता पाठ तथा राष्ट्रीय एकता मार्च किया गया। इस अवसर पर डॉ.एम.जमील बाली, डॉ.हरजिन्दर सिंह ओबराये, पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर एैली रमेश कुमार, अशोक पुरी तथा प्रिंसीपल रूपिन्दर कौर विशेष तौर उपस्थित हुये।

’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर मंच संचालक ने लौह-पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन तथा विश्व की सबसे बड़ी पटेल जी की 182 मीटर प्रतिमा की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल विद्यार्थियों सहज, वंदना, हुसैन अली, दिव्यांशी, नैतिक, हृदय, सुनील तथा ग्रोवर ने हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख तथा इसाई की फैंसी ड्रैस डालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया तथा डॉ. एम. जमील बाली जी ने भारत की आज़ादी के बाद छोटे-छोटे राज्यों को इक्ट्ठा करके भारत का स्वरूप देने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन करके उनके न भुलाये जाने वाले योगदान की जानकारी दी। इस उपरांत डॉ.एच.एस.ओबराये जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमें सरदार पटेल जी के जीवन तथा उनके कार्य करने की शैली पर ध्यान देना चाहिये तथा बच्चों को किताबों के साथ जुड़ना चाहिए। प्रोग्राम के सूत्रधार तथा बहु-रंग कला मंच के निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि देश की एकता तथा अखंडता 21वीं सदी का सबसे अहम ऐजंडा है। इस पर सभी राजनीतिक, धार्मिक तथा साहित्यक संस्थाओं को ध्यान देना चाहिये।
प्रोग्राम के अंत में फैंसी ड्रैस तथा कविता पाठ में भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा प्रिंसीपल रूपिन्दर कौर को बहु-रंग कला मंच होशियारपुर की ओर से सम्मानित किया गया।












