
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के दमोरिया पुल के पास बर्फ की फैक्ट्री में गैस लीक होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि दमोरिया पुल के पास बर्फ की फैक्ट्री में गैस लीक हो गई है। इस दौरान कई लोग बहोश हो गए। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। गैस लीक होने से पूरा इलाका सील कर दिया गया है। फैक्ट्री में बहुत ज्यादा गैस लीक हो रही है।

इस गैस का आंखों व नाक पर बहुत ज्यादा असर हो रहा है। फैक्ट्री के अंदर भी कई लोग फंसे हुए हैं। जानकारी मुताबिक पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है। फैक्ट्री में लीक होने वाली गैस एनओ-2 (NO-2) गैस है, जिसकी टीम ने आकर वाल्व बंद कर दिया और कहा कि फायर ब्रिगेड से पानी डाल दे अपने आप ही गैस बंद हो जाएगी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।












