Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur कमालपुर में मस्जिद के गेट व गुम्बद के अवैध निर्माण पर तुरंत...

कमालपुर में मस्जिद के गेट व गुम्बद के अवैध निर्माण पर तुरंत कार्यवाही करे प्रशासनः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की होशियारपुर इकाई की बैठक जिला प्रधान डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंजाब अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से शिरकत की। इस मौके पर डा. रमन घई ने शहर के मोहल्ला कमालपुर में मस्जिद के बाहर किए गए गेट व गुम्बद के अवैध निर्माण पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह शहर का माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नाक तले हुए इस अवैध निर्माण में मिलीभगत की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि 1947 से पहले इस जगह पर सरकारी कालेज में पढ़ने वाले लड़कों का होस्टल चल रहा था तथा उसकी दयनीय हालत के कारण इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कुछ जिले के बाहरी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा गलत तरीके से उस पर कब्जा करते हुए गेट और गुम्बद का निर्माण किया गया है। बैठक में डा. घई ने कहा कि वह जिलाधीश व नगर निगम कमिशनर से मांग करते हैं कि इस अवैध निर्माण को गिराया जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एसएसपी होशियारपुर को ज्ञापन देकर जिले में माइग्रेट होकर आए विशेष समुदाय के लोगों की पिछली हिस्ट्री की जांच करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इतने छोड़े समय में होशियारपुर में विशेष समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति प्रशासन व होशियारपुर वासियों के लिए चिंता का विषय है। डा. घई ने कहा कि इस अवैध निर्माण के खिलाफ अगर जल्द से जल्द कार्यवाही न की गई तो यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब होशियारपुर की अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक व अन्य जत्थेबंदियों का धर्म युद्ध मोर्चा बनाकर इस संबंधी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विशेष वर्ग के मूल निवासियों से मिलकर प्रशासन को इस मस्जिद की एक संयुक्त कमेटी बनानी चाहिए ताकि इतने सालों से रह रहे सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे को आगे भी इसी तरह जारी रख सकें। डा. घई ने प्रशासन से मांग की कि इतनी तेजी से बाहर से माइग्रेट होकर आ रहे विशेष समुदाय के लोगों का होशियारपुर में कारोबार व अन्य गतिविधियों में शामिल होना नगर के लिए खतरे की घंटी है तथा माइग्रेट होकर आए बाहरी लोगों की बगैर पुलिस जांच के उन्हें होशियारपुर में कारोबार या रहने की आज्ञा न दी जाए।

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एसएसपी से बाहर से आ रहे विशेष समुदाय के लोगों की जन्म से लेकर अब तक की जांच करवाने की मांग की, जिलाधीश व नगर निगम कमिशनर से अवैध निर्माण को तुरंत गिराने की मांग

इस अवसर पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि शहर के बीचो बीच छोटी से धार्मिक स्थल पर इतने बड़े गुम्बद का निर्माण होना दर्शाता है कि यह सब एक बड़ी साजिश के तहत हो रहा है, जिस पर प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण गिराना चाहिए तथा जिले में बाहर से आने वाले लोगों की जन्म से लेकर पिछले सारे रिकार्ड की जांच होनी चाहिए ताकि कोई अराजक तत्व शहर में आकर यहां का माहौल न खराब कर सके। इस मौके पर ज्ञान बांसल ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि ऐसे लोगों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए व्यापक तौर पर योजना बनाकर उसे सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने समस्त संगठनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वह शहर व जिले में शांति व्यवस्था और सौहार्द को बनाए रखने के लिए बाहर से आ रहे विशेष समुदाय के लोगों की जांच एवं विरोध के लिए एकजुट हों। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा के अलावा ज्ञान बांसल, मनोज शर्मा, कुलभूषण सेठी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मोहित संधू, डा. राज कुमार सैनी, जसवीर सिंह, डा. वशिष्ट कुमार, विक्रांत शर्मा, हरीश बेदी, दलजीत सिंह, गौरव, मयंक, घनश्याम तिवारी, मनी सिंह, बबलू कुमार, करनैल सिंह, मनजीत सिंह, करण कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here