
नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। नोएडा में एक सूचना प्राप्त हुई है। जहां एलिवेटेड रोड पर निठारी के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवारी युवती उछलकर एलिवेटेड रोड की सपोर्टिंग पिलर पर गिर गई। जिसके बाद युवती को बचाने के लिए पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक भी पिलर पर कूद गए। इसके बाद तीनों लोग 35 फीट ऊंचे पिलर पर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से तीनों की रेस्कयू किया।













