
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा मंत्रीमंडल में किए गए फेरबदल के तहत पांच नए बनाए गए मंत्रियों को मंत्रीमंडल भी दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा होशियारपुर के हलका शाम चौरासी से विधाक डा. रवजोत को मंत्री बनाकर उन्हें स्थानीय निकाय व संसदीय मामले सौंपे गए हैं। उनके साथ ही मंत्री बने जालंधर से मोहिंदर भगत को रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सैनानी एवं बागबानी विभाग दिए गए हैं।

वरिंदर कुमार गोयल को खान और भूविज्ञान, जल संसाधन, भमि और जल संरक्षण, हरदीप सिंह मुंडियां को राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन तथा तरणप्रीत सिंह सौंध को पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, लेबर हास्पिटेलिटी, उद्योग और वाणिज्य व ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। मंत्रीपद मिलने से लेकर शपथ ग्रहण करने के बाद इन सभी विधायकों (मंत्रियों) के हलके में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।












