Wednesday, October 14, 2026
Home Crime नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में कोर्ट...

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर से एक सूचना प्राप्त हुई है। अतिरिक्त सैशन जज अर्चना कंबोज की अदालत द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर शव को रेत की बोरियों के नीचे दबा देने के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है।  आरोपी  गुरप्रीत गोपी निवासी रूड़की पर  आरोप साबित होने पर सजाए मौत की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा का हुक्म सुनाया है।

Advertisements

इस मामले आरोपी के विरुद्ध शिकायतकर्त्ता के बयान पर वर्ष 2021 में गोराया थाने में 23 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, जिसमे शिकायतकर्त्ता ने बताया कि जब 13 वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी उसको अपने घर ले गया था। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से रेत की बोरियों के नीचे दबा दिया। पुलिस ने लड़की का शव और हथौड़े को उसके घर से बरामद किया था। इस मामले में आरोपी गुरप्रीत गोपी के चाचा के बेटे विकास को अदालत पहले ही भगौड़ा घोषित कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here