Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh BJP को झटका, सुनील जाखड़ ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष से दिया इस्तीफा

BJP को झटका, सुनील जाखड़ ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की सियासत से एक सूचना प्राप्त हुई है। सुनील जाखड़ ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव और पंजाब में पंचायत चुनाव से ठीक पहले जाखड़ के इस्तीफे से बीजेपी में सियासी हलचल पैदा हो गई है। बीजेपी हाईकमान ने 1 साल पहले ही सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Advertisements

हालांकि, अभी सुनील जाखड़ के इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस्तीफे पर सुनील जाखड़ या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील जाखड़ केंद्र में रवनीत बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाखुश हैं और साथ ही वह बीजेपी संगठन में आंतरिक तौर से सहज नहीं हो पा रहे हैं। बीजेपी के पारंपरिक नेताओं के साथ नीतियों और रणनीतियों को लेकर जाखड़ और उनमें मतभेद बना हुआ है। ऐसे में वह राज्य में स्वतंत्र रूप से काम करने में असमर्थ हैं। इसलिए जाखड़ ने राज्य पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने की अनिच्छा व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here