Sunday, October 18, 2026
Home Politics किक बॉक्सिंग में जीनियस स्कूल ने मारी बाजी

किक बॉक्सिंग में जीनियस स्कूल ने मारी बाजी

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के किक बॉक्सिंग कोच जुझार सिंह और स्कूल के दसवीं के मेधावी छात्र इश्मीत सिंह ने सितंबर माह में जापान में आयोजित किक बॉक्सिंग खेल में पदक जीतकर स्कूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। जुझार सिंह ने स्वर्ण और रजत पदक तथा इसमीत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

Advertisements

स्कूल प्रबंधन सूबा भूपिंदर सिंह और मैडम गुणवंत कौर ने कोच और छात्र को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और अन्य छात्रों को भी उनकी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर जी ने छात्र और उनके कोच को उनकी जीत के लिए बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने सभी विद्यार्थियों को उनकी तरह स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here