
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में यह शायद अपनी तरह का पहला मामला होगा जब किसी ऐसी इमारत जिसमें सरकारी कार्यालय चल रहा हो, निलाम हो गई हो। जी हां, यह हुआ है होशियारपुर के नगर सुदार ट्रस्ट की इमारत के साथ, जो 4 करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपये में निलाम हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार 2010 में नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा उक्त जगह को एक्वायर किया गया था तथा उस समय जमीन मालिक ने आरोप लगाया था कि उसे जमीन की बनती कीमत से कम पैसे दिए गए हैं। इस पर उसने अदालत का रुख किया था। इस मामले में अदालत ने ट्रस्ट को बनती रकम देने को कहा था, जिसे पूरा करने में ट्रस्ट नाकाम रहा तथा इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रस्ट की इमारत को निलाम करके रुपये देने के आदेश जारी किए थे। जिस पर आज इसकी निलामी हुई तथा बोलीकार ने इस जमीन को 4 करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपये में खरीद लिया। इस जगह में ट्रस्ट कार्यालय के साथ ही इमारत में एक बैंक का सर्कल आफिस भी है, जिसे ट्रस्ट ने बैंक को किराये पर दिया हुआ था।












