
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने अपना जन्मदिन मानवता की सेवा को समर्पित करते हुए मनाया। उन्होंने इस मौके पर लिवासा अस्पताल के सहयोग से मोहल्ला कच्चे कवार्टर में मेडीकल कैंप लगाया और लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। इस मौके पर लिवासा से आए डा. जसकरन सिंह, नर्स सिमरनजीत, मनप्रीत, अमनदीप, सहायक मैनेजर विकास ठाकुर, हैल्पर अर्शदीप आदि ने लोगों को सेवाएं प्रदान की। इस दौरान बीपी, शूगर व अन्य टैस्ट भी किए गए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय सांपला ने विशेष तौर से पहुंचकर लक्की ठाकुर के प्रयास की सराहना की और कहा कि लिवासा अस्पताल का होशियारपुर और आसपास के इलाकों को काफी लाभ मिल रहा है तथा इनके द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों को सेवाएं प्रदान करना प्रेरणादायक है। श्री सांपला ने लक्की ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने खुशी के दिन दूसरों के साथ सांझा एवं उनकी सेवा करके मनाने चाहिए तथा मानवता की सेवा हेतु मेडीकल कैंप लगाना सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर लक्की ठाकुर ने मेडीकल टीम व मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास रहता है कि खुशी के पलों के अलावा भी सामान्य दिनों में भी वह सेवा कार्य जारी रखें। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा देव सेवा तुल्य है और उन्हें इसे करके काफी शांति एवं प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर 150 से अधिक मरीजों ने कैंप का लाभ लिया। इस अवसर पर अन्य के अलावा पार्षद आशा दत्ता, पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, राजपूत युवा नेता मोंटी ठाकुर, अश्वनी ओहरी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह, सोनू ठाकुर, गायक पवन जंदल, रमनजीत रम्मी, सरबजीत साबी, कुलविंदर ठाकुर बब्बू, वरुण पंडित, ठाकुर मीर सिंह, अनिल ठाकुर, विकास ठाकुर, विक्की, रिक्की कटारिया आदि मौजूद थे।












