Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur ड्राईविंग लाईसैंस अप्लाई/रिनियू करते समय अपनी सहमति ’’हां’’ में भरें: संजीव अरोड़ा

ड्राईविंग लाईसैंस अप्लाई/रिनियू करते समय अपनी सहमति ’’हां’’ में भरें: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कॉलेजों में आर्गन डोनेशन के सम्बन्ध में फलैक्स बोर्ड लगाये जा रहे है। इसी कड़ी के तहत आज पहला बोर्ड रियात बाहरा कॉलेज के कम्पलैक्स में लगाया गया। इस मौके पर कॉलेज के कैम्पस डायरैक्टर चन्द्र मोहन शर्मा, प्रिंसीपल मनिंदर सिंह ग्रोवर (फार्मेसी) व चेयरमैन जे.बी. बहल विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने विद्यार्थियों को नये बने कानून के सम्बन्ध जागरूक करते हुये बताया कि युरोप देश में जब कोई व्यक्ति ड्राईविंग लाईसैंस अप्लाई करता था तो वहां पर कानून के मुताबिक आर्गेन डोनेशन का कॉलम भरना ज़रूरती होता था। इसी के तहत रोटरी आई बैंक के प्रयासों से भारत देश में भी यह कानून लागू करवा दिया। अरोड़ा ने विद्यार्थियों को अपील करते हुये कहा कि वह जब भी अपने लाईसैंस नये बनवाये या रिनियू करवायें तो उस आर्गन डोनेशन वाले कॉलम को ’’हां’’ में भरकर अपनी सहमति ज़रूर करें तांकि आप भी इस पुण्य के काम में भागीदार बन सकें।

इस अवसर पर चेयरमैन जे.सी.बहल ने बच्चों से अपील की कि घर जाकर अपने आस-पड़ोस को भी नेत्रदान व शरीरदान के बारे में जागरूक करें तां जो ज़रूरतमंद व्यक्तियों की समय रहते सहायता की जा सके। रियात बहारा कॉलेज के कैम्पस डायरैक्टर श्री चन्द्र मोहन शर्मा ने सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि वइ इस पुनीत कार्य के लिये हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं और उन्होंनें कहा कि वह बच्चों व स्टाफ को समय-समय पर आर्गन डोनेशन के बारे में कॉलेज की ओर से जागरूक करते रहेंगे। तांकि देश से अन्धेपन को दूर करने का जो प्रयास सोसायटी कर रही है उसे बच्चों के माध्यम से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर प्रो. दलजीत सिंह, मदन लाल महाजन, जसवीर कंवर व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here