
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के कैथल में एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे दौरान कार में सवार एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार कैथल के गांव डीग के निवासी थे और वह सुबह अपनी ऑल्टो कार में पूंडरी की ओर जा रहा था और जब वह लोग मुंदड़ी क्षेत्र की नहर के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

आस-पास के लोगो ने जब कार को नहर में गिरते देखा, तो तुरंत मदद के लिए पहुंचे। काफी कोशिशों के बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवो को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












