Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir देर रात टैक्सी और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, टैक्सी के उड़े...

देर रात टैक्सी और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, टैक्सी के उड़े परखच्चे

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे दौरान 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों की पहचान रकिया अख्तर, बीमा और मोहम्मद यासीन निवासी पुंछ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जम्मू से मेंढर की ओर जा रही टैक्सी और सुंदरबनी के भाखर क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक दोनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई।

Advertisements

टक्कर इतनी भयानक थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहा उनका ईलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here