Monday, October 12, 2026
Home Latest Oil Tanker में आग लगने से 94 लोगों की मौत, कई घायल

Oil Tanker में आग लगने से 94 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नाइजीरिया में एक भयानक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां फ्यूल टैंकर से बीच रास्ते में तेल चुराने के लिए लोग इकट्ठे हो गए। जैसे ही लोग टैंकर से तेल निकालने लगे, तभी उस तेल टैंकर में एक धमाका हो गया। इस धमाके में 94 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उत्तरी नाइजीरिया के जिगावा राज्य की है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisements

बताया जा रहा है कि यह हादसा पेट्रोल टैंकर के पलट जाने की वजह से हुआ।  एडम ने बताया कि जब विस्फोट हुआ, तब निवासी पलटे हुए टैंकर से ईंधन निकाल रहे थे। विस्फोट के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और 94 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here