
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कहते हैं धरपती पर मां ही भगवान का रुप है और मां का स्थान कोई नहीं ले सकता तथा भगवान भी मां की ममता के आगे हात जाते है। परन्तु घोर कलियुग में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां पर एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

मामला होशियारपुर के मोहल्ला दशमेश नगर की गली नंबर 5 का है। जानकारी देते हुए गुरदेव सिंह ने बताया कि वह फेरी लगाने का काम करता है तथा रोजड की तरह वह फेरी लगाने के लिए गया हुआ था, आज भी जब वह फेरी लगाकर 3 बजे अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी (कुंदला) जिसकी उम्र करीब 53 वर्ष थी, का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया।
उसने आशंका जाहिर की कि उसकी पत्नी की हत्या उसके बेटे ने की है तथा वह मैंटली अपसेट है और हत्या करके घर से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है तथा जो भी सच सामने आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।












