
मोगा (द स्टैलर न्यूज़), नरेश कौड़ा। मोगा पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 4 अपराधियों को 6 देसी पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी अजय गांधी ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई अशोक कुमार सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बंबीहा गांव के गैंगस्टर लक्की पटियाल पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खुड्डा लहोरा चंडीगढ़ के गुर्गे अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र दर्शन सिंह निवासी जय वाला सिंह जिला मोगा तथा इसके साथ दो अन्य अज्ञात लोग नाजायज अस्ले के साथ गोल चौंक फोकल प्वाइंट मोगा के समीप किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में खड़े हैं।

इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अर्श को 1 पिस्टर 30 बोर, 2 जिंदा कारतूस तथा 2 पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा कारसूत सहित काबू करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा और भी खुलासे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि पटियाल जो कि विदेश में रहता है ने इसे अस्ला मुहैया करवाया था तथा इसके साथ ही दो अज्ञात शूटरों को किसी वारदात के लिए भेजा था। अर्श के साथ दो अज्ञात शूटर थे वह पुलिस को रेड करने से पहले ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं चले गए थे। जिनकी तलाश में छापामारी की जा रही है तता उन्हें ट्रेस करके जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में अर्श को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा लक्की पटियाल निवासी खुड्डा लहोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।
एसएसपी गांधी ने बताया कि दूसरे मामले में एएसआई गुरजीत सिंह (सीआईए स्टाफ पुलिस) को सूचना मिली थी कि बस अड्डा नत्थूवाल जदीद मुख्य जीटी रोड मोगा-लुधियाना पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जुगराज संह निवासी झण्डेयाणा शरकी, मोगा, गोबिंदर संह पुत्र अमनदीप सिंह निवासी फतेहगढ़ कोरोटाणा, मोगा तथा रामजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र गुरप्रीत संह निवासी एपक्स कालोनी दौसांझ रोड़ मोगा, जिनके पास गैरकानूनी अस्ला है किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्हें काबू करके उनके पास से 3 देसी पिस्टल 32 बोर तथा 3 जिंदा कारसूत बरामद करके गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गांधी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं तथा पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। इस मौके पर एसपी बाल किशन सिंगला व डीएसपी लवदीप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।












