Friday, October 23, 2026
Home Crime गौतम नगर के संदीप मरवाहा के घर में चोरी, चोर CCTV में...

गौतम नगर के संदीप मरवाहा के घर में चोरी, चोर CCTV में कैद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला गौतम नगर में चोर ने एक घर को निशाना बनाया। जानकारी देते हुए घर के मालिक संदीप मरवाहा ने बताया कि वह अपनी परिवार सहित अपने ससुराल मुकेरियां गए हुए थे। अगले दिन उन्हें उनके पड़ोसी ने इस संबंधी सूचना दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और चोर सोने के गहने चोरी करके ले गया। उन्होंने बताया कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सीसीटीवी की मदद से चोर की तालाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here