Monday, November 16, 2026
Home Hoshiarpur कैनेडा प्रधानमन्त्री ट्रुडो जानबूझ कर भारत से अपने सम्बन्ध बिगाड़ रहा है...

कैनेडा प्रधानमन्त्री ट्रुडो जानबूझ कर भारत से अपने सम्बन्ध बिगाड़ रहा है जबकि पूरी दुनियां भारत के साथ है: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला संघर्ष कमेटी की अध्यक्षता करते हुये कर्मवीर बाली ने कैनेडा में हिन्दु मन्दिरों और श्रद्धालुओ पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा हमला करने की निंदा करते हुये कहा कि कैनेडा मे वहां के प्रधानमन्त्री ट्रुडो द्वारा खालिस्तानियों की हमदर्दी का नतीजा है और वोटों की राजनीति के कारण अब कैनेडा भी आतंकवाद की भट्ठी में झुलसने जा रहा है। भले ही ऊपरी तौर पर ट्रुडो ने निंदा की है लेकिन हमदर्दी उसकी आतंकवादियों के साथ है।

Advertisements

कैनेडा प्रधानमन्त्री ट्रुडो जानबूझ कर भारत से अपने सम्बन्ध बिगाड़ रहा है जबकि पूरी दुनियां भारत के साथ है। कैनेडा की पुलिस का मूक दर्शक बने रहना यह साबित करता है कि यह सब ट्रुडो की शह पर हुआ है। अगर ट्रुडो का खालिस्तानियों से इतना प्रेम है तो कैनेडा में ही खालिस्तान बना दिया जाये।  ट्रुडो आग से खेल रहे हैं। इस अवसर पर नरिन्दर सिंह, नीरज शर्मा, बृज लाल, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here