Thursday, October 22, 2026
Home Himachal खेलों को बड़े पैमाने पर किया जा रहा है प्रोत्साहित: कैप्टन रणजीत

खेलों को बड़े पैमाने पर किया जा रहा है प्रोत्साहित: कैप्टन रणजीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्कूली छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता वीरवार को यहां अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आरंभ हो गई। इसमें 12 जिलों और 2 खेल छात्रावासों के कुल 417 एथलीट भाग ले रहे हैं। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा एथलीटों के मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत ही ज्यादा महत्व है। खेलों को अपनाने वाला बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है तथा नशे एवं अन्य बुराइयों से दूर रहता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का मकसद केवल जीत या हार ही नहीं होता है, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में कई ऐसे गुण विकसित होते हैं जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं।

Advertisements

खिलाड़ियों के डाइट भत्ते और पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि की गई है। प्रदेश भर में स्टेडियमों और खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। नादौन में भी करोड़ों रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का कार्य आरंभ किया गया है। इससे पहले, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल और एचएसएसए के सचिव संतोष चौहान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएवी स्कूल के बैंड दस्ते ने भी शानदार प्रस्तुति दी।उदघाटन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, आयोजन समिति के प्रबंध सचिव एवं ब्वायज स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, एडीपीईओ तिलकराज और राकेश शर्मा, विभिन्न जिलों के टीम प्रभारी, खेल संघों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here