Monday, October 26, 2026
Home Himachal गुड गवर्नेंस इंडेक्स में जिला हमीरपुर को तृतीय पुरस्कार के रूप में मिली 25...

गुड गवर्नेंस इंडेक्स में जिला हमीरपुर को तृतीय पुरस्कार के रूप में मिली 25 लाख की राशि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला सुशासन सूचकांक यानि डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इस पुरस्कार के रूप में जिला हमीरपुर को 25 लाख रुपये की राशि मिली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को शिमला में आरंभ हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के डीसी-एसपी के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के लिए जिला के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और समस्त जिलावासियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, अधिकारियों-कर्मचारियों की पूरी टीम की मेहनत तथा सभी जिलावासियों के सहयोग से हमीरपुर को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा समस्त जिलावासियों का आभार व्यक्त करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला हमीरपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की पूरी टीम लगातार समर्पण भाव से कार्य करेगी।उपायुक्त ने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक में आठ मूल विषय जैसे-आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और आर्थिक प्रदर्शन आदि शामिल किए गए हैं। इनके अंतर्गत 19 मुख्य केंद्र बिंदुओं एवं 111 संकेतकों के आधार पर सभी जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। इन सभी मानकों में जिला हमीरपुर का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here