Sunday, October 25, 2026
Home Latest तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चाय पी रहे 2 लोगों को...

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चाय पी रहे 2 लोगों को कुचला, मौत   

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। जनपद मैनपुरी के कुरावली में सड़क किनारे चाय पी रहे 2  लोगों को कार द्वारा कुचलने का समाचार प्राप्त हुआ है। मुतकों की पहचान कश्मीर सिंह यादव उम्र 52 वर्ष और प्रेम सिंह यादव उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कश्मीर और प्रेम दोनों कुरावली के पास स्थित दुकान पर बाहर खड़े होकर चाय पी रहे थे, इस दौरान औछा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया।

Advertisements

हादसे में दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here