Saturday, October 17, 2026
Home Latest Valentine Day पर लगे धमकी भरे पोस्टर, लिखा- ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना,...

Valentine Day पर लगे धमकी भरे पोस्टर, लिखा- ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’

पटना (द स्टैलर न्यूज़)। पटना में वेलेंटाइन डे के लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध किया है। ‘जहां मिलेंगें बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’ से धमकी भरे स्लोगन के पोस्टर पटना के हर इलाके, बाजार और रास्तों पर लिखा हुआ मिल रहा है। जिसके बाद राज्य का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हिन्दू शिव भवानी सेना नाम के एक संगठन ने ये पोस्टर पटना के अलग-अलग इलाकों और सड़कों पर लगाकर वेलेंटाइन डे के लिए विरोध जताया है। इसके साथ ही धमकी भरे अंदाज में लाठी चलाने की बात कही है।

Advertisements

संगठन का कहना है कि इसी दिन जम्मू-कश्मीर में पुलवामा अटैक हुआ था। इसमें भारत के 40 जवानों ने बलिदान दिया था, इसलिए हमें 14 फरवरी को वीर सैनिकों को याद करना चाहिए। हिन्दू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने वेलेंटाइन डे मनाने वालों को धमकी देते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति में ऐसी फूहड़ता के लिए कोई जगह नहीं है। यह पश्चिम देशों की संस्कृति है, हम यहां नहीं चलने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि वेलेंटाइन डे चॉकलेट से शुरू होकर 14 फरवरी तक आते ही मोहब्बत के नाम पर लव जिहाद का गंदा खेल होता है। पटना में अगर ऐसी अश्लीलता, नंगापन, धर्मांतरण और लव जिहाद करोगे।

हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता टोली बनाकर ऐसे लोगों पर नजर रख रहे हैं। ये कार्यकर्ता इन लोगों पर लाठी-डंडा बजाकर सबक सिखाने का काम करेंगे। वेलेंटाइन डे के दिन ही पुलवामा हमला हुआ था, इसलिए इस दिन पुलवामा के वीर सैनिकों को सम्मान दें। सिटी एसपी स्विटी सेहरावत का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंनें बताया कि पटना में फॉर्मल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here